Sat, 31 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर भार्गव कैंप लूट: लुटेरे अभी भी फरार, व्यापारियों ने निकाला रोष मार्च

भार्गव कैंप स्थित विजय ज्वैलर्स में हुई बड़ी लूट की घटना को दो दिन बीत चुके हैं, लेकिन आरोपी कुशल, कर्ण और गगन अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस की विशेष टीमें लगातार छानबीन कर रही हैं, मगर अभी तक कोई अहम सुराग नहीं मिल सका है। शनिवार देर शाम इस लूटकांड के विरोध में स्थानीय लोगों ने रोष मार्च भी निकाला।

यह वारदात वीरवार सुबह करीब 10:50 बजे हुई थी। तीन लुटेरों ने महज 1 मिनट 51 सेकंड में 850 ग्राम सोने के गहने और 2.25 लाख रुपये नकद लूट लिए थे। चोरी हुए सोने की कीमत करीब 95,11,500 रुपये बताई जा रही है।

शॉप के मालिक अजय के अनुसार, लुटेरे सोने के 8 सेट, 12 चेन, एक कड़ा, 2 लेडीज कड़े, अंगूठियां और टॉप्स लेकर फरार हुए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। वारदात के दौरान सुनार का बेटा निखिल और दुकान का कारीगर मौजूद था।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 259260

Share this Post