Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

आंध्र प्रदेश में एकादशी पर वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़, 9 श्रद्धालुओं की मौ'त, कई घायल

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। काशीबुग्गा स्थित प्रसिद्ध वेंकटेश्वर मंदिर में एकादशी के अवसर पर मची भगदड़ में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई और कई श्रद्धालु घायल हो गए। मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं। अधिकारियों को आशंका है कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है।

रेलिंग गिरने से मची भगदड़
शुरुआती जानकारी के अनुसार, पूजा के लिए जुटी भारी भीड़ के दबाव के कारण मंदिर परिसर में लगी रेलिंग गिर गई, जिसके बाद भगदड़ मच गई। एकादशी के कारण सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी। भगदड़ में कई लोग, खासकर महिलाएं और बुजुर्ग भीड़ के नीचे दब गए।

दिल दहला देने वाले वीडियो आए सामने
हादसे के बाद कई दिल दहला देने वाले वीडियो सामने आए हैं। इन वीडियो में मंदिर की सीढ़ियों और संकरे रास्तों पर लोगों की भयानक भीड़ दिखाई दी। भीड़ में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल थे, जो दबाव में दबने लगे थे। लोग जान बचाने के लिए एक-दूसरे के ऊपर चढ़कर निकलते दिखे, वहीं महिलाएं और बच्चे चीखते-चिल्लाते नजर आए।

हादसे के तुरंत बाद के वीडियो में स्थानीय लोग और अन्य श्रद्धालु भीड़ में दबे लोगों को बाहर निकालते दिखे। कई महिलाएं भगदड़ वाली जगह पर बेसुध पड़ी थीं, जिन्हें लोग हाथ-पैर पकड़कर खींचते हुए सुरक्षित स्थानों पर ले जा रहे थे।

घायलों को अस्पताल ले जाया गया
घायल श्रद्धालुओं को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर मौजूद है और राहत तथा बचाव कार्य जारी है। मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था की खामियों की जांच के आदेश दिए जा सकते हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234210

Share this Post