Mon, 16 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, आधार कार्ड अपडे फीस सस्ती!

नवंबर का महीना शुरू होने से ही देश में कई अहम बदलाव होने जा रहा हैं। जिसका असर आम लोगों पर पड़ेगा। सबसे पहले कर्मशियल गैस सिलेंडर सस्ता हो गया है। वहीं अब आप अपने बैंक अकाउंट में एक नहीं बल्कि 4-4 नॉमिनी बना सकते हैं। बच्चों के आधार कार्ड अपडेट की फीस भी माफ कर दी गई है। आईए जानते हैं कि देश आज से क्या-क्या बदलाव हो रहे हैं। 

कर्मशियल सिलेंडर हुआ सस्ता

पेट्रोलियम कंपनियों ने 19 किलो वाले कर्मशियल गैस सिलेंडर को 6.50 रुपए सस्ता कर दिया है। हालांकि कई राज्यों में 5 रुपए तो कहीं 4 रुपए भी सस्ता किया गया है। 

एक बैंक अकाउंट के हो सकते हैं 4 नॉमिनी

अब आप अपने बैंक अकाउंट में एक-दो नहीं बल्कि 4 लोगों को अपना नॉमिनी बना सकते हैं। आप यह बी तय कर पाएंगे कि चार नॉमिनी में से किसे और कितना हिस्सा मिलेगा। यह नियम आज से पूरे देश में लागू हो रहा है।

दरअसल नॉमिनी वह व्यक्ति होता है जिसे अकाउंट होल्डर नामित करता है, ताकि उसकी मौत पर खाते की राशि या संपत्ति को बिना लंबी कानूनी प्रक्रिया के उसके हवाले किया जा सके।

बच्चों के आधार कार्ड फीस माफ

भारत सरकार ने बच्चों के आधार कार्ड की बायोमैट्रिक अपडेट की फीस माफ कर दी है। पहले इसके लिए 125 रुपए देने पड़ते थे। 
वहीं बड़ों के लिए नाम, जन्मतिथि, पता या मोबाइल नंबर अपडेट करने का खर्च 75 रुपए है। फिंगरप्रिंट या आईरिस स्कैन जैसे बायोमेट्रिक अपडेट के लिए 125 रुपए लगेंगे। बिना कोई डॉक्यूमेंट जमा किए पता, जन्मतिथि या नाम भी ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं।
 
फास्टैग के नियमों में भी बदलाव

फास्टैग नया बदलाव टोल पेनल्टी सिस्टम से जुड़ा है। ये 15 नवंबर 2025 से लागू हो रहा है। फास्टैग के बिना गाड़ियों के लिए यूपीआई से पेमेंट करने वालों को 1.25 गुना स्टैंडर्ड टोल फीस देनी पड़ेगी। अगर कैश से पेमेंट करते हैं तो पहले की तरह दोगुना चार्ज लगेगा।

पेंशन के लिए लाइफ सर्टिफिकेट जरूरी

पेंशन लेने वाले सेंट्रल और स्टेट गवर्नमेंट के रिटायर्ड एम्प्लॉयी को इस साल की 'लाइफ सर्टिफिकेट' सबसे नजदीकी बैंक ब्रांच में नवंबर के आखिर तक जमा करनी होगी। जो कर्मचारी नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) से यूनिफाइड पेंशन स्कीम में जाना चाहते हैं, उन्हें भी ये काम नवंबर के आखिर तक ही पूरा करना होगा।


78

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 146909