Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

लुधियाना में SSP ऑफिस के पास कबड्डी खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या

पंजाब के लुधियाना जिले के जगराओं में उस वक्त सनसनी फैल गई जब कुछ अज्ञात हमलावरों ने कबड्डी खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि 5 से 6 हमलावरों ने इस वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। गोली लगते ही खिलाड़ी की मौके पर ही मौत हो गई।

हमलावरों ने पहले की मारपीट, फिर बरसाईं गोलियां
जानकारी के मुताबिक, हमलावरों ने पहले कबड्डी खिलाड़ी के साथ झगड़ा किया और बाद में गोलियां चला दीं। यह पूरी घटना जगराओं के उस इलाके में हुई जो SSP ऑफिस से कुछ ही दूरी पर स्थित है। इस बात ने सुरक्षा व्यवस्था पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

SSP ऑफिस के पास वारदात से पुलिस पर सवाल
जहां घटना हुई, वहां से SSP ऑफिस महज कुछ ही कदम की दूरी पर है। इसके बावजूद हमलावर आसानी से वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234210

Share this Post