Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

जालंधर भार्गव कैंप लूटकांड : विजय ज्यूलर के परिवार से मिलने पहुंचे राजा वड़िंग - दे डाली चेतावनी

जालंधर के भार्गव कैंप में बीते दिन विजय ज्वेलर की दुकान पर हुई दिनदहाड़े लूट की वारदात के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और घटना की जानकारी ली। वड़िंग ने कहा कि पंजाब में अब कोई भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा। लगातार हो रही वारदातें सरकार की नाकामी को उजागर कर रही हैं। अगर 2 दिनों में ज्यूलर का नुकसान पकड़कर न दिया तो फिर हम जालंधर का पीएपी चौक व्यापारियों के साथ मिलकर जाम करेंगे।

पंजाब सरकार कानून-व्यवस्था संभालने में नाकाम – वड़िंग
राजा वड़िंग ने कहा कि पंजाब सरकार लॉ एंड ऑर्डर को मेंटेन करने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। कभी गैंगवार तो कभी कारोबारियों से लूट – ऐसी घटनाएं अब आम हो गई हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और डीजीपी को तुरंत सख्त कदम उठाने चाहिए, नहीं तो जनता का सरकार पर भरोसा खत्म हो जाएगा।

जालंधर पुलिस पर उठे सवाल, जांच में दिख रही सुस्ती
वड़िंग ने जालंधर पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कई वारदातें महीनों बीत जाने के बाद भी सुलझ नहीं पाईं। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब वे दिनदहाड़े घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

भार्गव कैंप थाने के बाहर महिलाओं का प्रदर्शन
विजय ज्वेलर लूटकांड के बाद इलाके में गुस्सा फूट पड़ा है। शुक्रवार को महिलाओं ने भार्गव कैंप थाने के बाहर धरना दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि थाना प्रभारी ने आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिया था, लेकिन कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस और अपराधियों के बीच मिलीभगत से ही अपराध बढ़ रहे हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218634

Share this Post