Sat, 31 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर में हार्ट अटैक परांठे वाले ने पुलिस के कहने पर लिया बड़ा फैसला

जालंधर शहर के मशहूर ‘हार्ट अटैक परांठे’ वाले वीर दविंदर सिंह ने पुलिस के खिलाफ अपना धरना टाल दिया है। उन्होंने बताया कि यह फैसला पुलिस अधिकारियों से मिले भरोसे के बाद लिया गया है। पुलिस ने मारपीट करने वाले अफसरों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

पुलिस अधिकारियों ने बुलाकर दिया भरोसा

वीर दविंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने वीरवार को धरने की घोषणा की थी। इसके बाद लोगों का समर्थन मिलने लगा, लेकिन उसी दौरान पुलिस ने उन्हें बातचीत के लिए बुला लिया। एडीसीपी हरिंदर गिल ने उन्हें आश्वासन दिया कि आगे से कोई भी पुलिसकर्मी तंग नहीं करेगा और यदि ऐसा हुआ तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।

वारदातों की जिम्मेदारी कौन लेता है?

वीर दविंदर ने सवाल उठाया कि अगर देर रात कुछ होता है तो पुलिस जिम्मेदारी से बच नहीं सकती। उन्होंने कहा कि वे पिछले ढाई साल से मॉडल टाउन में कारोबार कर रहे हैं और आज तक किसी तरह की शिकायत नहीं आई। फिर भी पुलिस रात में कार्ट हटाने का दबाव बना रही है।

रातभर कई कार्ट चलते हैं, सिर्फ हमें क्यों निशाना?

उन्होंने बताया कि पूरे शहर में करीब 60 कार्ट रातभर चलते हैं, जबकि मॉडल टाउन में ही 8 कार्ट सक्रिय रहते हैं। इसके बावजूद सिर्फ उन्हें ही परेशान किया जा रहा है। नगर निगम ने किसी को भी रात 11 बजे के बाद कारोबार की अनुमति नहीं दी है, लेकिन अगर पुलिस ने अनुचित कार्रवाई की तो वे फिर से धरने का ऐलान करेंगे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 259260

Share this Post