Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

लोगों को लगेगा महंगाई के 440 वोल्ट का झटका, बढ़ने जा रहे हैं बिजली के दाम

नवंबर के महीने से आम लोगों को बिजली का झटका लगने जा रहा है। क्योंकि पारकॉम बिजली की दरें बढ़ाने जा रहा है। जिससे आम लोगों की जेबों पर असर पड़ेगा। यह फैसला चंडीगढ़ में लिया गया है। जिस कारण चंडीगढ़ में रहने वाले लोगों को बिजली का अधिक भुगतान करना पड़ेगा।

नई दरों के तहत घरेलू उपभोक्ताओं को तीन कैटेगरी में बांटा गया है। साथ ही स्लैब सिस्टम में भी बदलाव किया गया है, पहले जहां दो स्लैब थे, अब इन्हें बढ़ाकर पांच कर दिया गया है। इससे उपभोक्ताओं को उनकी खपत के आधार पर अलग-अलग दरें चुकानी होंगी।

चंडीगढ़ पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (CPDL) ने दरों में 7.57% बढ़ोतरी की मांग की थी, लेकिन JERC ने केवल 1% वृद्धि की मंजूरी दी। यह फैसला उपभोक्ताओं पर कम भार डालने के उद्देश्य से लिया गया है। अगले पांच सालों के लिए सलाना सिर्फ 2 फीसदी की  दर वृद्धि को मंजूरी दी है।

नई दरों के बाद नवंबर महीने से CPDL को बिलों से लगभग 1075 करोड़ रुपये का रेवेन्यू मिलेगा। वहीं, सालाना खर्च का अनुमान 1157 करोड़ रुपये लगाया गया है।
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234210

Share this Post