Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब मेंसरकारी बस और ट्रक के बीच दर्दनाक हादसा, इतने लोगों की मौत, देखें Video

पटियाला में सुबह-सुबह सवारियों से भरी बस और ट्रक के बीच भीषण एक्सीडेंट हो गया। बताया जा रहा है कि पंजाब रोडवेज़ बस और एक ट्रक के बीच हुई। हादसा इतना दर्दनाक था कि वहां पर लोगों में चीख पुकार मच गई। ट्रक चालक और बस के कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कई सवारियां जख्मी हो गई हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।  हादसा सरहिंद रोड पर गांव हसनपुर के पास हुआ।

टक्कर के बाद बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें ईलाज के लिए पटियाला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू कर दिया है। वहीं हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है।
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234210

Share this Post