Sat, 31 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

ऑस्ट्रेलिया में दिलजीत नस्लभेदी कमेंट्स, सिंगर ने कहा- 'मुझे कैब ड्राइवर कहने से कोई फर्क नहीं पड़ता'

सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपनी नई एल्बम ‘AURA’ के वर्ल्ड टूर पर हैं। सिडनी कॉन्सर्ट शुरू होने से पहले उन्होंने फैंस को बैकस्टेज तैयारियों की झलक दिखाई और एक बड़ा खुलासा भी किया। दिलजीत ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया में उन्हें रेसिस्ट कमेंट्स का सामना करना पड़ा है।

नया ऊबर ड्राइवर आ गया” वाले कमेंट्स

दिलजीत ने अपने यूट्यूब वीडियो में कहा कि जैसे ही वो ऑस्ट्रेलिया पहुंचे, पैपाराजी ने उन्हें क्लिक करना शुरू कर दिया। उन तस्वीरों पर कुछ लोगों ने कमेंट किया “नया ऊबर ड्राइवर आ गया” या “नए 7-11 कर्मचारी पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे कई नस्लभेदी कमेंट्स देखकर उन्हें दुख हुआ। मुझे लगता है कि दुनिया एक होनी चाहिए, किसी तरह की बाउंड्री या भेदभाव नहीं होना चाहिए।

“कैब ड्राइवर से तुलना पर कोई आपत्ति नहीं”

दिलजीत दोसांझ ने कहा कि उन्हें कैब या ट्रक ड्राइवर से तुलना किए जाने पर कोई गुस्सा नहीं है। उन्होंने कहा—“अगर ट्रक ड्राइवर न हों तो घर तक रोटी नहीं पहुंचेगी। मैं उन लोगों से भी नाराज़ नहीं हूं जो ऐसा कहते हैं, मेरे मन में सबके लिए प्यार है।”

फैंस हुए भावुक, मिले सपोर्ट

दिलजीत का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस उनकी सादगी और सोच से प्रभावित हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 258363

Share this Post