Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

यूपी में बड़ा हादसा, लोगों को लेकर जा रही नाव पलटी, 8 लापता

यूपी के बहराइच में नाव हादसे में अभी तक 8 लोग लापता हैं। 14 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। SSB, SDRF-NDRF और गोताखोरों की 50 सदस्यीय टीम 5 किमी एरिया में सर्च ऑपरेशन चला रही है। टीम पूरी रात लोगों को खोजती रही। लापता लोगों के घरवाले भी रातभर नदी किनारे बैठे रहे। वे लगातार रोए जा रहे हैं। देर रात कमिश्नर और आईजी भी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया।

 बुधवार शाम घटना कतर्नियाघाट वन्यजीव रेंज के भरथापुर गांव में कौड़ियाला नदी में हुई। यहां के लोग बाजार से खरीदारी करके लौट रहे थे। नाव में 22 लोग सवार थे, जिनमें 5 बच्चे भी थे। गांव वालों ने बताया- चौधरी चरण सिंह घाघरा बैराज के गेट खोले गए थे, जिससे नदी का बहाव तेज था।

बीच मझधार में नाव पेड़ की टहनी से टकरा गई। इसके बाद नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। हादसे के बाद 5 लोग तैरकर बाहर निकल आए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। किसी तरह 8 और लोगों को बाहर निकाला गया। इसके अलावा, महिला मजेई (60) का शव भी बरामद किया गया।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218599

Share this Post