Wed, 04 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

वाहन चालक सावधान! यातायात के लिए बंद हुआ पुल, क्यों जानें के लिए पढ़ें पूरी खबर

वाहन चालक सावधान!

यातायात के लिए बंद हुआ पुल, क्यों

जानें के लिए पढ़ें पूरी खबर 

 

पटियाला (राजन) : पंजाब के पटियाला जिले की एक तहसील समाना गांव चुपकी नजदीक गुजरती भाखड़ा नहर के पुल की स्लैब डैमेज होने कारण लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर भाखड़ा मेन लाइन अधिकारियों ने गांव चुपकी-गुरदियालपुरा पुल को असुरक्षित घोषित कर यातायात को बंद कर दिया ।

प्राप्त जानकारी अनुसार भाखड़ा मेन लाइन की बुर्जी नंबर 376800 पर बना पुल, जो गांव चुपकी -गुरदियालपुरा बाया बादशाहपुर, खनोरी के अतिरिक्त गुहला, कैथल (हरियाणा) तक की सड़कों के साथ- साथ स्टेट हाईवे समाना- पातडां के दर्जनों गांवों को जोड़ता है। इस पुल से प्रतिदिन हल्के- भारी बजन ढोने वाले वाहनों के अलावा स्कूली बसों, कारों, मोटरसाइकिलों समेत सैकड़ों वाहन गुजरते हैं, इसलिए इस पुल की हालत खस्ता होने कारण इसे बुधवार दोपहर से बंद कर दिया गया।

पुल से गुजरने वाले लोगों के अनुसार इस पुल व कुछ समय पहले गांव जोड़ामाजरा का पुल बंद होने कारण लोगों को काफी लंबा सफर तय कर अन्य पुलों से गुजरना होगा। उन्होंने सरकार से मांग की कि असुरक्षित पुलों का तुरंत निर्माण किया जाए । इस संबंधी बीएमएल के एसडीओ कुमार धवन ने पुल की स्लैब डैमेज होने की पुष्टि करते हुए बताया कि पुल पर यातायात बंद करके उच्च अधिकारियों को सूचना दे दी गई है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 265562

Share this Post