Wed, 05 Aug 2026
Post Details

अमृतसर में बड़ा बादसा होने से टला! खुले फाटक पर आ गई तेज रफ्तार ट्रेन, देखें Video

अमृतसर में शिवाला रेलवे फाटक पर गेटमैन की बड़ी लापरवाही देखने को मिली। जहां दोनों ओर से फाटक खुला हुआ है और ट्रेन पटरी से गुजर रही है, ट्रैफिक जाम है। ऐसे में बड़ा हादसा होने से टल गया। मौके पर मौजूद लोगों ने अपनी सूझबूझ और सजगता से ट्रेन की आहट सुनकर अपनी जान बचाई। 

लोगों के मुताबिक जब ट्रेन शिवाला फाटक पार कर रही थी। तब रेलवे गेटमैन मौके पर मौजूद था और फिर भी फाटक खुला रह गया। 
जिसके बाद राहगीरों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में साफ़ दिख रहा है कि ट्रेन गुज़र रही है और लोग वाहनों पर खड़े ट्रेन के गुजरने का इंतजार कर रहे है। ऐसे में अब देखना यह होगा कि रेलवे विभाग द्वारा गेटमैन की लापरवाही को लेकर क्या कार्रवाई की जाती है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 191913