Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब में DIG के बाद अब पूर्व AIG गिरफ्तार, जालंधर में STF ने की कार्रवाई

पंजाब पुलिस महकमे में एक बार फिर हड़कंप मच गया है। डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की गिरफ्तारी के कुछ दिनों बाद ही अब एक और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, पंजाब पुलिस के AIG रैंक के अधिकारी रशपाल सिंह को जालंधर पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया।

ब्यास के पास एसटीएफ ने किया ट्रैप
सूत्रों के मुताबिक रशपाल सिंह को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वे अमृतसर से जालंधर की ओर आ रहे थे। ब्यास के पास पहले से ही तैनात एसटीएफ टीम ने ट्रैप लगाकर उन्हें हिरासत में लिया।

झूठे पर्चे के मामले में कार्रवाई
बताया जा रहा है कि उनकी गिरफ्तारी एक पुराने मामले से जुड़ी है, जिसमें उन पर झूठा पर्चा दर्ज करवाने के आरोप हैं। इस केस में जांच के बाद जालंधर पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई की।

कई जिलों में कर चुके हैं बतौर एसएसपी सेवाएं
रशपाल सिंह पंजाब के कई जिलों में बतौर एसएसपी अपनी सेवाएं दे चुके हैं और पुलिस विभाग में उन्हें एक अनुभवी अधिकारी माना जाता है। उनकी गिरफ्तारी के बाद पूरे पुलिस महकमे में फिर से हलचल मच गई है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234210

Share this Post