Wed, 18 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

शहर में बेलगाम ई-रिक्शा और आटो बढ़ा रहे जाम, लोग परेशान, समस्या ज्यादा गंभीर पढ़ें पूरी खबर 

शहर में बेलगाम ई-रिक्शा और आटो बढ़ा रहे जाम, लोग परेशान, समस्या ज्यादा गंभीर

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन) : शहर में एक बार फिर ई-रिक्शा और आटो रिक्शाओं की बेतहाशा बढ़ोतरी ने यातायात व्यवस्था को अस्त-व्यस्त कर दिया है। कभी सुचारू यातायात के लिए बनाए गए नो आटो जोन अब फिर से आटो जोन में तबदील होते जा रहे हैं। मुख्य चौक भगवान वाल्मीकि चौक, श्रीराम चौक, बस्ती अड्‌डा चौक और कंपनी बाग चौक पर आटो और ई-रिक्शा का जमावड़ा दिनभर देखने को मिल रहा है। इससे शहर में ट्रैफिक जाम की पुरानी समस्या दोबारा लौट आई है। सिविल अस्पताल के बाहर तो हालात इतने बिगड़ गए हैं कि मरीजों और एंबुलेंस को अस्पताल तक पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से व्यवस्था बहाल करने और सख्ती से नो आटो जोन को लागू करने की मांग की है।

शहर के प्रमुख मार्ग कंपनी बाग चौक से भगवान वाल्मीकि चौक तक को कुछ माह पहले नो आटो जोन घोषित किया गया था। शुरुआत में पुलिस ने इन क्षेत्रों में स्थायी नाके लगाए थे। नियम तोड़ने वाले आटो चालकों के चालान भी काटे जा रहे थे, लेकिन कुछ ही समय बाद पुलिस की सक्रियता कम हो गई। अब नाके तो लग रहे हैं, चालान भी हो रहे हैं होकिन सख्ती में कमी के चलते चालकों के मन से डर खत्म हो गया है। परिणामस्वरूप, आटो चालकों ने फिर से प्रतिबंधित जोन में प्रवेश करना शुरू कर दिया है। दिलकुशा मार्केट, सिविल अस्पताल और बस्ती अड्‌डा चौक जैसे इलाकों में आटो चालकों का जमावड़ा लगने लगा है।

 

अवैध पार्किंग की समस्या जस की तस

नो आटो जोन बनने के बाद ट्रैफिक जाम की समस्या में कुछ राहत जरूर मिली थी, लेकिन पुलिस और नगर निगम ने अवैध पार्किंग खत्म करने के अपने वादे पूरे नहीं किए। ट्रैफिक पुलिस ने कभी इस क्षेत्र का सर्वे कर समस्या खत्म करने की बात कही थी. परंतु वास्तविकता यह है कि आज भी गाड़ियां पीली रेखा से बाहर खड़ी होती हैं। अब जब नो आटो जोन की व्यवस्था ढीली पड़ी है, तो अवैध पार्किंग की समस्या और भी ज्यादा गंभीर हो गई है।

 

यू-टर्न भी जाम का कारण

भगवान वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक) के पास बने यू-टर्न को बंद करने की योजना भी केवल कागजों तक सीमित है। यहां से गुजरने वाले वाहनों के कारण अक्सर लंबी कतारें लग जाती हैं।

 

शहर में अपराध और ट्रैफिक के लिए बनाई गई थी मैपिंग

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से पुलिस ने शहर में क्राइम और ट्रैफिक मैपिंग की थी। इस योजना के तहत 17 नो टालरेंस जोन, 21 पैदल यात्री जोन और चार वन वे रूट बनाए गए, लेकिन इन योजनाओं पर पूरा काम नहीं हो सका।

 

एडीसीपी की चेतावनी और अपील

एडीसीपी ट्रैफिक गुरबाज सिंह ने कहा है कि कोई भी व्यक्ति या चालक सड़कों पर अवैध कब्जा कर ट्रैफिक में बाधा न डाले। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि अपने वाहन निर्धारित पार्किंग में ही लगाएं और आटो चालक नो आटो जोन में प्रवेश न करें। उन्होंने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जालंधर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस और प्रशासन ने कई योजनाएं शुरू की हैं। जल्द ही उनको लागू किया जाएगा और लोगों को यातायात जानती समस्या से निजात दिलाई जाएगी।


65

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 147409