Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

त्योहारों से पहले वेरका का झटका! अब लस्सी के लिए देने होंगे 5 रुपये ज्यादा

त्योहारों के सीजन के बीच पंजाब की डेयरी ब्रांड वेरका (Verka) ने ग्राहकों को झटका दे दिया है। कंपनी ने लस्सी के दाम बढ़ाने का फैसला लिया है। अब लस्सी का पैकेट ₹30 की बजाय ₹35 में मिलेगा। वहीं दिल्ली एनसीआर और अन्य राज्यों में यह पैकिंग ₹40 में बिकेगी।

क्वांटिटी और कीमत दोनों बढ़ी

वेरका ने कीमत के साथ-साथ पैक की मात्रा में भी बदलाव किया है। पहले ₹30 में 800 मिलीलीटर की लस्सी मिलती थी, जबकि अब ₹35 में 900 मिलीलीटर का पैकेट उपलब्ध होगा। हालांकि क्वांटिटी बढ़ने के बावजूद कीमत में हुई बढ़ोतरी से ग्राहकों की जेब पर असर पड़ना तय है।

नए रेट आज से लागू

जानकारी के मुताबिक नए रेट वाले पैकेट आज से ही बाजार में आ गए हैं। त्योहारों के सीजन में दूध, दही और लस्सी जैसे डेयरी उत्पादों की खपत बढ़ जाती है, ऐसे में दाम बढ़ने से आम उपभोक्ताओं को अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ेगा।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234210

Share this Post