Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

कहीं आप भी नहीं खा रहें ये दवाईयां, पंजाब की 11 दवाइयों के सैंपल फेल

CDSCO (केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन) ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। रिपोर्ट के मुताबिक 112 दवाओं के सैंपल गुणवत्ता परीक्षण में फेल हुए हैं, जिनमें तीन कफ सीरप भी शामिल हैं। जबकि इनमें से एक कफ सिरप नकली पाया गया है।

कैंसर समेत 112 दवाओं के सैंपल फेल
इन दवाओं का उपयोग दिल, कैंसर, शुगर, हाई बीपी, दमा, संक्रमण, दर्द, और सूजन जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज में किया जाता है। केंद्रीय दवा प्रयोगशाला में 52 और राज्य स्तरीय जांच में 60 दवाएं गुणवत्ता मानकों पर खरी नहीं उतरीं। इन दवाओं को गुणवत्ता के एक या अधिक पैमानों पर विफल पाया गया है। हालांकि यह असफलता केवल उन्हीं बैचों तक सीमित है जिनका परीक्षण किया गया।

पंजाब में बनी 11 दवाएं फेल
सबसे ज़्यादा 49 फेल दवाएं हिमाचल प्रदेश में बनी पाई गईं। इसके अलावा गुजरात में 16, उत्तराखंड 12, पंजाब 11, मध्य प्रदेश 6, सिक्किम, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश 3-3, कर्नाटक, महाराष्ट्र 2-2, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर 1-1 दवा, जबकि दो कफ सिरप हरिद्वार और हिमाचल के सिरमौर में बने थे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234204

Share this Post