Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

जालंधर में राहत की सांस! बस यूनियन का हाईवे जाम करने का फैसला स्थगित

पंजाब में रोडवेज़, PRTC और पनबस कर्मचारियों की हड़ताल के बीच अब बड़ा अपडेट सामने आया है। कर्मचारियों ने 23 अक्टूबर को पूरे पंजाब में हड़ताल का ऐलान किया था, जिसके चलते कई जिलों में नेशनल हाईवे जाम कर दिए गए। हालांकि, जालंधर में यूनियन ने हाईवे जाम करने का ऐलान फिलहाल स्थगित कर दिया है।

सरकार ने टेंडर जारी करने की प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक टाली

यूनियन प्रधान रेशम सिंह गिल ने बताया कि सरकार आज चंडीगढ़ में AC बसों के लिए टेंडर जारी करने जा रही थी, लेकिन अब इस प्रक्रिया को 31 अक्टूबर तक रोकने का फैसला लिया गया है। इसी कारण जालंधर में हाईवे जाम का ऐलान भी स्थगित कर दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने सौंपा सरकार का पत्र

अधिकारियों और यूनियन प्रतिनिधियों के बीच हुई मीटिंग की तस्वीरें भी सामने आई हैं। एसपी हरविंदर सिंह गिल ने बताया कि सरकार ने टेंडर स्थगित करने को लेकर यूनियन को आधिकारिक पत्र सौंप दिया है। इसके बाद यूनियन ने बैठक कर आंदोलन को अस्थायी रूप से टालने का फैसला लिया।

नजरबंदी की अफवाहों का किया खंडन

इस बीच कुछ रिपोर्टों में बस कर्मियों को नजरबंद किए जाने की खबरें सामने आईं, लेकिन पुलिस ने इसे साफ तौर पर गलत बताया। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी कर्मचारी या यूनियन लीडर को नजरबंद नहीं किया गया, बल्कि केवल पत्र जारी होने तक प्रशासनिक रूप से इंतजार करने को कहा गया था।

31 अक्टूबर को फिर गरजेंगे रोडवेज कर्मी

यूनियन ने साफ चेतावनी दी है कि अगर 31 अक्टूबर तक सरकार टेंडर रद्द नहीं करती, तो वे पंजाब भर में नेशनल हाईवे जाम करके जोरदार प्रदर्शन करेंगे। फिलहाल कर्मचारियों ने सरकार को बातचीत का मौका दिया है, लेकिन असंतोष अब भी बरकरार है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218634

Share this Post