Fri, 30 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर में पुलिस मुठभेड़: 'प्रेस' का स्टिकर लगाकर घूम रहे 3 वॉन्टेड बदमाश गिरफ्तार, जवाबी फायरिंग में एक घायल

जालंधर शहर में नशे और आपराधिक वारदातों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आज पुलिस और शातिर बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। सीआईए स्टाफ को गुप्त सूचना मिली थी कि हत्या के मामलों में वॉन्टेड कुछ अपराधी 'प्रेस' का स्टिकर लगी गाड़ी में घूम रहे हैं। इसी सूचना पर पुलिस ने सलेमपुर मसंदा के पास नाका लगाया और उन्हें रोकने की कोशिश की।

पुलिस द्वारा रोकने पर आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने तत्काल जवाबी कार्रवाई की, जिसमें गोली लगने से एक आरोपी मनकरण घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर मनकरण सहित उसके दो अन्य साथियों गुरविंदर उर्फ गैवी और सिमरण को भी काबू कर लिया।

अमृतसर के 3 कत्ल में वॉन्टेड थे आरोपी

पुलिस जांच में सामने आया है कि ये तीनों आरोपी अमृतसर में हुई 3 कत्ल की वारदातों में वॉन्टेड थे। खासकर, गैंगस्टर मनकरण अमृतसर के छेहरटा इलाके में 26 सितंबर को हुए धर्मजीत सिंह उर्फ धर्मा की हत्या मामले में शूटरों का मददगार रहा है और तभी से फरार चल रहा था। मनकरण की मूवमेंट जालंधर सीआईए स्टाफ को सलेमपुर के पास दिखी थी, जिसके बाद टीमें आज सुबह से सक्रिय थीं और गुप्त सूचना पर इन्हें पकड़ा गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर भी मौके पर पहुंच गईं। घायल आरोपी मनकरण को उपचार के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 256985

Share this Post