Sun, 01 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर में रिकवरी एजेंट की गोली मारकर हत्या दीवाली पर खाना खाने के लिए इंतजार कर रहा था परिवार पढ़ें पूरी खबर 

जालंधर में रिकवरी एजेंट की गोली मारकर हत्या

दीवाली पर खाना खाने के लिए इंतजार कर रहा था परिवार

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन) : दीवाली की रात दीप नगर के एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। परिवार खाना खाने के लिए बेटे की प्रतीक्षा कर रहा था कि उन्हें सूचना मिली कि रामामंडी फ्लाईओवर के पास बेटे को झगड़े के दौरान गर्दन में गोली लग गई। उसे जौहल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

परिवार आइसीयू के बाहर भगवान से बेटे की सलामती की अरदास करता रहा, लेकिन इलाज के दौरान 23 वर्षीय सुमित जिंदगी की जंग हार गया। बिहार के जिला सीतामढ़ी के गांव कुरहर से परिवार के साथ कुछ समय पहले जालंधर आया था। सुमित चार बहनों का इकलौता भाई था और वह निजी फाइनेंस कंपनी में रिकवरी एजेंट का काम करता था। थाना रामामंडी के पुलिस ने पारिवारिक सदस्य के बयानों पर जांच शुरू कर दी है।

जांच में सामने आया कि युवक को रंजिशन गोली मारी गई है।सुमित के जीजा बस्ती दानिशमंदा निवासी विजय ने बताया कि दिवाली की रात सुमित बहनों के लिए मार्केट से पटाखे लेकर आया। उसने परिवार के साथ बैठकर पूजा की।

इस दौरान राजन नामक दोस्त की काल आई कि बर्गर खाने के लिए चलते हैं। वह दोस्त के साथ बर्गर खाने के लिए बाइक से चला गया। रास्ते में उसने कहीं बाइक खड़ी कर दी और कार में चार-पांच दोस्तों के साथ चला गया।

दो घंटे बीत जाने के बाद वह नहीं लौटा तो परिवार उसे फोन किया, लेकिन उसने उठाया नहीं। थाना रामामंडी के प्रभारी मनजिंदर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया है। केस दर्ज कर पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।कुछ दिन पहले सुमित के दोस्तों का जोगिंदर नगर में हुआ था झगड़ाकुछ दिन पहले जोगिंदर नगर खोखे में सुमित के दोस्तों की कुछ लड़कों से लड़ाई हुई थी और उस दौरान सुमित भी साथ था।

लड़ाई के दौरान दूसरा पक्ष सुमित के दोस्तों पर भारी रहा था, जिसकी रंजिश सुमित के दोस्तों के मन में थी। बीती रात सभी कार से रामामंडी फ्लाईओवर की ओर से निकल रहे थे कि फिर से झगड़ा हो गया। रंजिश के चलते दूसरे पक्ष ने गोली चलाई, जो सुमित को लग गई। इसके बाद आरोपित मौके से भाग गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सुमित के एक दोस्त के हिरासत में ले लिया है, लेकिन इस बात की पुष्टि किसी पुलिस अधिकारी ने नहीं कीं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 261364

Share this Post