Wed, 16 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

आरएसएस नेताओं पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, किशन लाल भाजपा से निलंबित पढ़ें पूरी खबर 

आरएसएस नेताओं पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, किशन लाल भाजपा से निलंबित

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन) : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कुछ नेताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने किशन लाल शर्मा को पार्टी से निलंबित कर दिया है। जिला भाजपा अध्यक्ष सुशील शमां ने निलंबित करने का आदेश जारी किया है। उन्होंने कहा है कि किशन लाल शमां पिछले कुछ दिनों से इंटरनेट मीडिया पर आपत्तिजनक बयानबाजी कर रहे हैं, जिससे पार्टी की छवि खराब हो रही है। इसलिए उन्हें पार्टी से सस्पेंड किया जा रहा है और उनकी किसी भी गतिविधि का पार्टी से कोई लेना-देना नहीं होगा। किशन लाल शर्मा के पास पार्टी में इस समय कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं थी, लेकिन वह पार्टी कार्यक्रमों में लगातार सक्रिय थे। जिला भाजपा अध्यक्ष सुशील शर्मा ने कहा है कि किशन लाल शर्मा के खिलाफ लगातार शिकायत मिल रही थी और उनके बयानों से पार्टी को नुकसान हो रहा था। किशन लाल शर्मा ने इंटरनेट मीडिया पर लाइव होकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के टांडा रोड से संबंधित और एक इंडस्ट्रियल एरिया से सटे इलाके से संबंधित नेता पर आपत्तियां टिप्पणियां की हैं। हालांकि वह अपने बयान में दावा कर रहे हैं कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पूरी दुनिया में डंका बज रहा है और वह इसका छोटा सा कार्य करता है, लेकिन संघ के कुछ नेता पंजाब का नुकसान कर रहे हैं। 

वहीं, पार्टी से निलंबित किए जाने पर किशन लाल शर्मा का कहना है कि उन्हें इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। किशन लाल शर्मा और उनकी पत्नी अनु शर्मा दोनों ही पार्टी टिकट पर निकाय चुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि दोनों को ही सफलता नहीं मिली। किशन लाल शर्मा की पत्नी अनु शर्मा के पास जिला भाजपा में जिम्मेदारी भी है।

 

साल 2017 में भी पार्टी विरोधी गतिविधियों पर किया था वर्खास्त 

किशन लाल शर्मा को पहले भी भाजपा सें बर्खास्त किया गया था। साल 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले किशन लाल ने पार्टी के केंद्रीय हलके से उम्मीदवार मनोरंजन कालिया और नार्थ विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार केडी भंडारी के खिलाफ मोर्चा खोल पार्टी को नुकसान पहुंचाया था। फिर उनको बर्खास्त कर दिया था। करीब डेढ़ साल बाद किशन लाल शर्मा को तत्कालीन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक ने पार्टी में दोबारा शामिल कर लिया था।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 219507

Share this Post