आपकी थाली भी बन सकती है खतरा! पंजाब में फ्रोजन मटर खाने के बाद परिवार पर टूटा कहर
पंजाब सरकार ने भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किए गए IPS अधिकारी हरचरण सिंह भुल्लर को नौकरी से सस्पेंड कर दिया है। भुल्लर, रोपड़ रेंज के डीआईजी (DIG) पद पर तैनात थे।
16 अक्टूबर को CBI ने किया था गिरफ्तार
सीबीआई ने 16 अक्टूबर 2025 को हरचरण सिंह भुल्लर को भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार किया था। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
क्यों किया गया सस्पेंड
सरकारी नियमों के मुताबिक, अगर कोई अधिकारी 48 घंटे से ज्यादा पुलिस हिरासत में रहता है, तो उसे अपने पद से निलंबित माना जाता है।
चूंकि भुल्लर को गिरफ्तार हुए 48 घंटे से ज्यादा हो चुके हैं, इसलिए उन्हें 16 अक्टूबर से ही सस्पेंड मान लिया गया है।
यह आदेश पंजाब के गृह विभाग ने 18 अक्टूबर 2025 को जारी किया।आदेश पर अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह मामले) आलोक शेखर के हस्ताक्षर हैं। सस्पेंशन की जानकारी केंद्र सरकार और पंजाब के वरिष्ठ अधिकारियों को भी भेज दी गई है।
Comments
No comments yet.