Fri, 30 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

आखिर क्यों? बीजेपी के चर्चित नेता किशन लाल शर्मा को रातों-रात किया गया बाहर, वजह जानकर चौंक जाएंगे!

जालंधर शहर के चर्चित भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता किशन लाल शर्मा को पार्टी ने निष्कासित कर दिया है। पार्टी ने यह कड़ी कार्रवाई किशन लाल पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगातार 'पार्टी विरोधी गतिविधियां' करने के आरोप में की है।

बीजेपी के जिला प्रधान सुशील शर्मा ने इस निलंबन की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि पार्टी ने किशन लाल शर्मा को तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। बताया जा रहा है कि किशन लाल शर्मा बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर सक्रिय रूप से बीजेपी की स्थापित विचारधारा और शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ संदेश (पोस्ट) डाल रहे थे।

पार्टी के सूत्रों ने बताया कि लगातार मिल रही शिकायतों और किशन लाल की इन हरकतों को गंभीरता से लेते हुए बीजेपी के नेतृत्व ने यह कठोर कदम उठाने का फैसला किया। पार्टी का मानना है कि अनुशासनहीनता और सार्वजनिक रूप से पार्टी की छवि को नुकसान पहुँचाने वाली गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 256480

Share this Post