Sun, 01 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

DIG हरचरण भुल्लर की गिरफ्तारी के बाद की पहली तस्वीर आई सामने

DIG हरचरण भुल्लर की गिरफ्तारी के बाद की पहली तस्वीर आई सामने 

 

पंजाब के रोपड़ रेंज में तैनात DIG हरचरण सिंह भुल्लर को CBI ने गिरफ्तार कर लिया है। DIG हरचरण भुल्लर की गिरफ्तारी के बाद पहली तस्वीर सामने आई है। वहीं सीबीआई DIG हरचरण सिंह भुल्लर के घर से बरामद हुए सामन को लेकर गाड़ी में डालकर लेकर जा रही है। आपको बता दें कि, हरचरण सिंह भुल्लर को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। 

जानकारी के अनुसार, डीआईजी को मंडी गोबिंदगढ़ में एक व्यापारी से रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। सीबीआई ने अभी तक इस मामले की आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन जानकारी के अनुसार, मंडी गोबिंदगढ़ के एक स्क्रैप व्यापारी की शिकायत पर जांच एजेंसी की टीमें पिछले दो हफ्तों से भुल्लर की गतिविधियों पर नजर रख रही थीं।

गौरतलब है कि, CBI ने DIG भुल्लर के घर से भारी मात्रा में कैश व गहने बरामद किए है। जिनमें करीब 5 करोड़ कैश व करीब डेढ़ किलो सोने के गहने बरामद किए है, जिसकी जांच चल रही है। ये कैश चंडीगढ़ स्थित कोठी में से बरामद किया है, ये सारा कैश 3 बैग-1 अटैची में भर कर रखा हुआ था। वहीं CBI को 15 प्रॉपर्टी-लग्जरी गाड़ियों का भी पता चला है, जिनकी जांच जारी है। भुल्लर के घर से सी.बी.आई. ने 22 कीमती घड़ियां भी बरामद की है, जोकि लाखों में बताई जा रही हैं। इसके अलावा 40 बोतल महंगी शराब व अन्य प्रॉपर्टी दस्तावेज  बरामद हुए हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 261362

Share this Post