Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

दिलजीत दोसांझ KBC में आएंगे नज़र, पंजाबियों के लिए करेंगे यह ऐलान 

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ अब जल्द ही मशहूर टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ (KBC 17) में नज़र आने वाले हैं। इस शो में दिलजीत खुद अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर बैठेंगे। खास बात ये है कि दिलजीत दोसांझ ने इस शो में जीती हुई पूरी इनामी राशि पंजाब के बाढ़ पीड़ितों को दान करने का फैसला किया है।

दरअसल एक फैन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर दिलजीत से पूछा कि “केबीसी में आपका अनुभव कैसा रहा?” इस पर दिलजीत ने जवाब दिया – “ये सब पंजाब में आए बाढ़ के लिए है। इससे अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि दिलजीत ने अपनी जीत पंजाब के लोगों की मदद के लिए समर्पित कर दी है।

हालांकि एपिसोड के प्रसारण की तारीख़ का आधिकारिक ऐलान अभी नहीं हुआ, लेकिन खबरों के मुताबिक यह इस महीने के अंत तक ऑन-एयर हो सकता है। बता दें कि बाढ़ के समय दिलजीत ने पीड़ितों की काफी मदद की थी और उन्होंने 10 गांव गोद लेने का भी ऐलान किया था।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218598

Share this Post