Thu, 22 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर में त्योहारों से पहले की गई मॉक ड्रिल, भारी संख्या में पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

दीपावली के त्योहार को देखते हुए जालंधर फायर ब्रिगेड पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गया है। आग से निपटने की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जालंधर में एक व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। यह म ड्रिल भगवान वाल्मीकि चौक से गुड़ मंडी चौक तक निकाली गई।

ड्रिल का नेतृत्व ज्वाइंट कमिश्नर संदीप ऋषि और दमकल विभाग के एडीएफओ मनिंदर सिंह ने किया। अधिकारियों ने बताया कि दिवाली पर पटाखों के अत्यधिक उपयोग से आग लगने का खतरा काफी बढ़ जाता है, ऐसे में आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने का अभ्यास किया गया।

24 घंटे कंट्रोल रूम रहेगा एक्टिव
ज्वाइंट कमिश्नर संदीप ऋषि ने कहा कि त्योहारों के दौरान अग्निशमन विभाग का कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहेगा। उन्होंने लोगों से आगजनी की किसी भी सूचना को तुरंत टोल फ्री नंबर पर देने की अपील की।

5 फायर स्टेशन करेंगे पूरे शहर को कवर
शहर को कवर करने के लिए 5 फायर स्टेशन मौजूद हैं, जिसमें से एक अभी निर्माणाधीन है। विभाग के पास 102 कर्मी और 22 वाहन हैं, जिनमें से 3 नए वाहन हाल ही में शामिल किए गए हैं। तंग बाजारों की गलियों के लिए छोटी गाड़ियां और मोटरसाइकिलें (बाइक) मौजूद हैं और लंबी पाइपों का भी इंतजाम किया गया है ताकि किसी भी कोने तक पहुंचा जा सके।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234989

Share this Post