Thu, 22 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

भूल कर भी अपने बच्चों को न दें यह सिरप, WHO ने जारी की चेतावनी!

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ने (WHO) ने एक बार फिर भारत में बने कफ सिरप को लेकर गंभीर चेतावनी जारी की है। WHO ने सोमवार को भारत की तीन मिलावटी कफ सिरप को "गंभीर जोखिम" पैदा करने वाला बताया है। रॉयटर्स न्यूज एजेंसी के अनुसार, इन सिरप से जानलेवा बीमारियां हो सकती हैं। WHO ने दुनिया भर के देशों से अपील की है कि अगर उनके बाजारों में ये दवाएं मिलती हैं, तो तुरंत इसकी जानकारी दी जाए।

ये तीन सिरप हैं

श्रीसन फार्मास्यूटिकल की कोल्ड्रिफ (Coldrif)
रेडनेक्स फार्मास्यूटिकल्स की रेस्पिफ्रेश टीआर (Respifresh TR)
शेप फार्मा की रीलाइफ (Relife)

MP में गई थी 25 बच्चों की जान 
इस चेतावनी में शामिल 'कोल्ड्रिफ' वही घातक सिरप है, जिसने मध्य प्रदेश में सितंबर से अब तक 5 साल से कम उम्र के 25 बच्चों की जान ले ली है। जांच में सामने आया था कि इस सिरप में जहरीले डाइएथिलीन ग्लाइकॉल (DEG) की मात्रा, तय सीमा से लगभग 500 गुना ज्यादा थी। यह मिलावट बच्चों की मौत का कारण बनी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234989

Share this Post