Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर SHO Bhushan Kumar मामले मेंअब एक और महिला आई सामने, प्रताड़ित करने के लगाए आरोप, देखें Video

जालंधर के फिल्लौर थाने के पूर्व एसएचओ भूषण कुमार की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। पहले एक युवती द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद अब एक और महिला ने भूषण कुमार पर उनकी बेटी को प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने एसएचओ भूषण कुमार की ऑडियो रिकॉर्डिंग और एक वीडियो कॉल की स्क्रीन रिकॉर्डिंग भी मीडिया को सौंपी है, जिसमें भूषण कुमार कथित तौर पर बिना कपड़ों के महिला की बेटी को कॉल करते नज़र आ रहे हैं।

पीड़ित महिला ने बताया कि मीडिया में जब उन्होंने दूसरी लड़की के उत्पीड़न की ख़बर देखी, तो उन्हें हिम्मत मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि 15 अगस्त को भूषण कुमार ने उनके घर मुलाजिम भेजे और कहा कि उनके पति का नाम एक 'लिस्ट' में आया है। इसके बाद थाने बुलाकर एसएचओ ने पहले उनके पति का और फिर उनकी बेटी का नंबर मांगा।

महिला का आरोप है कि बेटी का नंबर मिलते ही भूषण कुमार उसे सुबह 7 बजे से ही कॉल करने लगे। वह दिन में 20-20 बार फोन करते और वीडियो कॉल भी करने लगे। महिला ने बताया कि वे लोग इतने परेशान हो गए थे कि घर छोड़कर दूसरे इलाके में चले गए थे। जब एसएचओ को झूठ बोला गया कि बेटी विदेश चली गई है, तो उन्होंने महिला के पति को 'लिस्ट में नाम' होने और 'हवालात में डालने' की धमकी देकर फिर से परेशान करना शुरू कर दिया।

वहीं, पूर्व एसएचओ भूषण कुमार ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित महिला रेप की शिकायत लेकर अपनी बेटी के साथ थाने आई थी। उन्होंने उस समय महिला इंस्पेक्टर उपलब्ध न होने की बात कही थी, जिसके बाद महिला इंस्पेक्टर को जालंधर से फिल्लौर बुलाया गया। उनके अनुसार, महिला इंस्पेक्टर द्वारा एकांत में पीड़िता और उनकी माँ के बयान दर्ज किए गए और उसके बाद मामला दर्ज किया गया।

भूषण कुमार ने कहा कि वह 55 साल के खुद्दार और ज़िम्मेदार अफ़सर हैं और इतनी लंबी ड्यूटी में आज तक किसी महिला ने उन पर ऐसे आरोप नहीं लगाए। उनका पूरा थाना हाईकोर्ट के कैमरे से लैस है और आरोपों वाली तारीख (24-08) की रिकॉर्डिंग हाईकोर्ट खुद चेक कर सकता है।

भूषण कुमार ने आरोप लगाया कि कुछ लोग, जिनमें 'लोक इंसाफ़ पार्टी' से जुड़े जरनैल सिंह भी शामिल हैं, एक 'गैंग' बनाकर पीड़ित लोगों का साथ देने के नाम पर दूसरे पक्ष से पैसे ऐंठते हैं। जरनैल सिंह ने उनके बेटे से अकेले में बात करने के लिए बुलाया और ₹1 करोड़ की मांग की, जिसे उन्होंने देने से मना कर दिया।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234222

Share this Post