Wed, 05 Aug 2026
Post Details

लग गई मौजां! पंजाब सरकार ने कर दिया 4 छुट्टियों का ऐलान

पंजाब सरकार ने आने वाले त्योहारी सीज़न के मद्देनज़र छुट्टियों की घोषणा कर दी है। सरकार ने कर्मचारियों और जनता के लिए 4 प्रमुख दिनों पर अवकाश घोषित किया है। सरकार ने दो दिनों को अनिवार्य अवकाश (गज़टेड हॉलिडे) घोषित किया है, जिस दिन सभी सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।

गज़टेड छुट्टी

20 अक्टूबर: दिवाली
22 अक्टूबर: विश्वकर्मा दिवस

रिजर्व छुट्टियों की लिस्ट
इसके अलावा सरकार ने 3 दिनों को आरक्षित छुट्टी (Reserved Holidays) घोषित किया है। आरक्षित छुट्टियों के दौरान सरकारी दफ्तर खुले रहते हैं और सामान्य कामकाज जारी रहता है।

16 अक्टूबर : बाबा बंदा सिंह बहादुर का जन्मदिन
22 अक्टूबर : गोवर्धन पूजा
23 अक्टूबर: श्री गुरु ग्रंथ साहिब का गुरु गद्दी दिवस

मुलाजिमों के लिए नियम
आरक्षित छुट्टियों को लेकर नियम स्पष्ट हैं। सरकारी मुलाजिम (कर्मचारी) एक साल में उपलब्ध लगभग 40 आरक्षित छुट्टियों में से केवल दो आरक्षित छुट्टियां ही ले सकते हैं। 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 191934