Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

शिरोमणि अकाली दल को बड़ा झटका, यह सीनियर नेता बीजेपी में शामिल

 

पंजाब की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसने शिरोमणि अकाली दल (शिअद) को एक बार फिर तगड़ा झटका दिया है। अकाली दल के वरिष्ठ नेता जगदीप सिंह चीमा ने पार्टी की सदस्यता छोड़ दी है और आज (सोमवार) वह भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गए।

चार पीढ़ियों से था अकाली दल से नाता
जगदीप सिंह चीमा के इस फैसले को शिअद के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है क्योंकि उनके परिवार की चार पीढ़ियां शिरोमणि अकाली दल के साथ जुड़ी रही हैं। उनके पिता, रणधीर सिंह चीमा, पंजाब में तीन बार कैबिनेट मंत्री के पद पर रह चुके हैं।

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने करवाया बीजेपी में शामिल
मिली जानकारी के अनुसार, जगदीप सिंह चीमा को आज हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधिवत रूप से बीजेपी में शामिल करवाया। इस मौके पर उनके अलावा बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा और केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू भी मौजूद रहे। चीमा का बीजेपी में शामिल होना पंजाब में आगामी राजनीतिक समीकरणों को प्रभावित कर सकता है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234222

Share this Post