Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब सरकार की कैबिनेट मीटिंग, Anandpur Sahib पर हो सकती है बड़ी घोषणा!

पंजाब सरकार की कैबिनेट मीटिंग 13 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे सिविल सचिवालय में बुलाई गई है। इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी शताब्दी से जुड़े आयोजनों, बाढ़ प्रभावितों के मुआवजे और मुलाजिमों के लंबित मामलों पर महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं।

सरकार पहले ही घोषणा कर चुकी है कि 15 अक्टूबर तक सभी पात्र लाभार्थियों को राहत राशि के चेक जारी कर दिए जाएंगे।

श्री आनंदपुर साहिब पर बड़ा फैसला संभव

माना जा रहा है कि कैबिनेट बैठक में श्री आनंदपुर साहिब में विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी जा सकती है। यह सत्र श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होगा।

सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में श्री आनंदपुर साहिब को पंजाब का 24वां जिला घोषित करने की रणनीति पर भी चर्चा हो सकती है। यह कदम ऐतिहासिक शहर को विशेष पहचान देने और स्थानीय प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। प्रस्तावित नए जिले में कई विधानसभा क्षेत्रों को मिलाया जाएगा, और प्रशासनिक ढांचा अलग से तैयार किया जाएगा।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234222

Share this Post