Fri, 30 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब में यह दवाइयां हुई Ban पढ़ें पूरी खबर

पंजाब में यह दवाइयां हुई Ban

पढ़ें पूरी खबर 


पंजाब (राजन) : पंजाब के लोगों की सेहत से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग ने पंजाब में 8 दवाओं की खरीद और इस्तेमाल पर रोक लगा दी है।  

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार मरीजों में इन दवाओं के प्रयोग के बाद रिएक्शन जैसी समस्याएं देखी गईं हैं। इस कारण विभाग द्वारा  इन दवाओं की खरीद और इस्तेमाल पर रोक लगाने का फैसला किया है। जानकारी के अनुसार नॉर्मल सलाइन (Normal Saline, डेक्सट्रोज इंजेक्शन (Dextrose Inj.), सिपरोफ्लोक्सेसिन इंजेक्शन (Ciprofloxacin Inj.), डी.एन.एस. 0.9% (DNS 0.9%), एन/2 + डेक्सट्रोज 5% IV फ्लूइड (N/2 + Destrose 5% I.V Fluid), बुपीवाकेन (Bupivacaine) HCL with Dextrose Inj. को बैन किया गया है। 

वहीं बीते दिनों पंजाब में कोल्ड्रिफ कफ सिरप बैन किया गया था। बता दें कि मध्य प्रदेश में कोल्ड्रिफ कफ सिरप पीने से 20 से अधिक बच्चों की मौत हो गई थी। इसके बाद प्रशासन मुस्तैद हो गया है और लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 256616

Share this Post