Tue, 20 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

भगवान वाल्मीकि मंदिर, बस्ती शेख से निकली भव्य शोभा यात्रा, श्रद्धालुओं में दिखा भारी उत्साह

भगवान वाल्मीकि जी ने समाज को सत्य, करुणा और समता का मार्ग दिखाया : मोहिंदर भगत 

 

जालंधर, 6 अक्टूबर (सोनू) आज भगवान वाल्मीकि जी के पावन स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में बस्ती शेख स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर से भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभा यात्रा शहर की विभिन्न बस्तियों से होती हुई श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई।

शोभा यात्रा की शुरुआत पूजा-अर्चना और धार्मिक मंत्रोच्चारण के साथ हुई। आकर्षक झांकियों, बैंड-बाजों और श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं ने फूल बरसाकर स्वागत किया और जगह-जगह लंगर एवं जल सेवा का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर शहर की कई नामचीन हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। मेयर वनीत धीर, पार्षद रोमी वधवा, पूर्व चेयरमैन कीमती भगत, वरिष्ठ नेता काकू आहलूवालिया, पार्षद हरजिंदर सिंह लाडा, पार्षद पति सौरव सेठ, काउंसलर पत्नी सुदेश भगत, वार्ड इंचार्ज जगदीश समराए, मुकेश दत्ता, रोजी अरोड़ा, मंदिर प्रधान बब्बू थापड़, लक्की थापड़ और कई सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि इस पावन आयोजन का हिस्सा बने।

इस दौरान पंजाब सरकार में मंत्री मोहिंदर भगत ने भी श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए भगवान वाल्मीकि जी के जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी ने समाज को सत्य, करुणा और समता का मार्ग दिखाया। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर ही हम एक समरस और सशक्त समाज का निर्माण कर सकते हैं। ऐसी शोभा यात्राएं समाज में भाईचारे और एकता को बढ़ावा देती हैं।

मंदिर प्रांगण में पहुंचने के बाद समापन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें संत-महात्माओं द्वारा भगवान वाल्मीकि जी के उपदेशों पर प्रकाश डाला गया और समाज में एकता, समानता तथा भाईचारे का संदेश दिया गया।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 233858

Share this Post