Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

कनाडा में मैरिज एनिवर्सरी मना कर लौट रहे परिवार का एक्सीडेंट, पिता-पुत्र की मौत, मां जख्मी 

कनाडा में एक दर्दनाक हादसे में पंजाब के रहने वाले पिता-पुत्र की मौत हो गई है। वहीं पत्नी और एक अन्य व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं। जिन्हें ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतक पिता की पहचान प्रदीप के रूप में हुई है, जो पटियाला के समाना का रहने वाला था। 

मैरिज एनिवर्सरी मना कर आ रहे थे
दरअसल प्रदीप अपनी पत्नी और 7 साल के बेटे का साथ मैरिज एनिवर्सरी मनाने के लिए अमेरिका गया हुआ था। पूरा परिवार मैरिज एनिवर्सरी मना कर लौट रहा था कि बीच रास्ते में उनका एक्सीडेंट हो गया। जिसमें प्रदीप और उसके बेटे की मौत हो गई। प्रदीप 15 साल पहले पटियाला से कनाडा गया था।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
यह हादसा कैसे हुआ फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके। 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218758

Share this Post