Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब में फिर से सियासी हलचल, राज्यसभा सीट के लिए 24 अक्टूबर को होगा फैसला

भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने पंजाब और जम्मू-कश्मीर की खाली पड़ी राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। पंजाब में एक और जम्मू-कश्मीर में चार राज्यसभा सीटों पर चुनाव कराए जाएंगे। पंजाब में यह सीट संजीव अरोड़ा के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। 

24 अक्टूबर को होगी वोटिंग
पंजाब की राज्यसभा सीट पर मतदान 24 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। वोटों की गिनती शाम 5 बजे शुरू होगी और नतीजे उसी दिन शाम 6 बजे तक घोषित कर दिए जाएंगे। नामांकन की प्रक्रिया 6 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है और 13 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 14 अक्टूबर को होगी, जबकि 16 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकते हैं।

इस कारण खाली हुई थी सीट
पंजाब की यह सीट आम आदमी पार्टी (AAP) विधायक गुरप्रीत गोगी बसी की मौत के बाद लुधियाना पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव से जुड़ी है। उस उपचुनाव में संजीव अरोड़ा विजयी हुए थे और विधायक बनने के बाद उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता छोड़ दी थी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234222

Share this Post