Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

'जय श्री राम' के नारे पर भड़का बवाल, जालंधर में हिंदू-मुस्लिम पक्ष में धक्का-मुक्की, देखें Video

जालंधर शहर में उस समय तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई जब मुस्लिम समाज के कुछ लोग पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन देने जा रहे थे और इसी दौरान एक व्यक्ति ने 'जय श्री राम' का नारा लगा दिया। नारा लगाने के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने व्यक्ति को घेर लिया। जिस कारण तनाव का माहौल बन गया।

बवाल की शुरुआत
यह घटना तब हुई जब मुस्लिम पक्ष 'आई लव मोहम्मद' विवाद और देश में मुस्लिमों से हो रहे कथित भेदभाव के खिलाफ कमिश्नर दफ्तर में मेमोरेंडम (ज्ञापन) सौंपने जा रहा था। मुस्लिम समाज के लोगों को देखकर वहां मौजूद एक व्यक्ति ने 'जय श्री राम' के नारे लगाने शुरू कर दिए। नारे का विरोध करते हुए मुस्लिम युवकों ने उस व्यक्ति को घेर लिया, उसकी एक्टिवा की चाबी निकाल दी और उनके बीच धक्का-मुक्की हुई। इससे माहौल तुरंत तनावपूर्ण हो गया।

मुस्लिम पक्ष ने आरोपों को बताया झूठा
झगड़े के बाद मुस्लिम पक्ष ने सफाई दी है। उनका कहना है कि वे केवल ज्ञापन देने जा रहे थे, लेकिन उस व्यक्ति ने उन्हें देखकर नारे लगाए। उन्होंने खुद पर लगाए जा रहे मारपीट के आरोपों को झूठा बताया है। साथ ही उनका कहना है कि छीनी गई स्कूटी की चाबी व्यक्ति को वापस करवा दी गई है।

पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, शांति की अपील
घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुँच गया और दोनों पक्षों को शांत करने में जुट गया। इस पूरे घटनाक्रम के बाद इलाके में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है। पुलिस अधिकारी लगातार लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील कर रहे हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234222

Share this Post