Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर में 2 दिन शराब-मीट की बिक्री पर रोक, स्कूल-कॉलेज में आधी छुट्टी का ऐलान

पंजाब सरकार ने 7 अक्टूबर मंगलवार को भगवान वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में छुट्टी का ऐलान किया है। इसे लेकर जालंधर प्रशासन ने भी विशेष निर्देश जारी किए हैं। जिसके तहत अब दो दिन शराब और मीट की दुकानें बंद रहेंगी।

जालंधर में मीट और शराब की बिक्री पर रोक
डीसी हिमांशु अग्रवाल ने आदेश जारी करते हुए कहा कि 6 और 7 अक्तूबर को शहर में होने वाली शोभायात्रा और धार्मिक कार्यक्रमों के मद्देनजर मीट और शराब की बिक्री पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी। आदेश का मकसद धार्मिक माहौल को शांतिपूर्ण बनाए रखना और कार्यक्रमों को मर्यादित तरीके से संपन्न कराना है।

स्कूल-कॉलेज में आधी छुट्टी
इसके अलावा 6 अक्तूबर को शोभा यात्रा के चलते जालंधर नगर निगम की सीमा में आने वाले सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों, कॉलेजों व आईटीआई संस्थानों में दोपहर 2 बजे के बाद छुट्टी रहेगी। ध्यान रहे कि यह कदम शहर में भगवान वाल्मीकि जयंती के कार्यक्रमों को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए उठाया गया है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234222

Share this Post