Sat, 20 Jun 2026

पंजाब में CM मान की रैली में जा रही बस पर हमला, गोलियां भी चलीं

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की रैली में शामिल होने जा रहे आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं पर उनके आगमन से ठीक पहले एक बड़ा हमला हुआ है। यह घटना उस समय हुई जब AAP कार्यकर्ता सरकारी पंजाब रोडवेज की बस से पिंड मूसे से झबाल जा रहे थे।

ईंट-पत्थर और गोलियों से किया गया हमला
बताया जा रहा है कि मूसे गांव के कुछ युवकों ने सरकारी बस को निशाना बनाते हुए उस पर पत्थर और ईंटों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमलावरों ने बस के शीशे तोड़ दिए और आरोप है कि उन्होंने गोलियां भी चलाईं। अचानक हुए हमले में चार AAP कार्यकर्ता घायल हो गए हैं। घायलों की पहचान सुरिंदर सिंह (पुत्र सुखदेव सिंह), अरविंदर सिंह, गुरमीत सिंह और फुमण सिंह के रूप में हुई है।

BJP पर हमले का आरोप
AAP के सरपंच करनैल सिंह भी इस हमले में घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि इस हमले के पीछे BJP से जुड़े कुछ युवकों का हाथ होने का आरोप है। घायल कार्यकर्ताओं को तुरंत ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  इस पूरे मामले की शिकायत थाना झबाल में दर्ज करवा दी गई है। घटनाक्रम ने इलाके में तनाव पैदा कर दिया है।


770

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 168143