Sat, 20 Jun 2026

आधार कार्ड अपडेट कराना हुआ महंगा, UIDAI ने बढ़ाई फीस

अगर आप आधार कार्ड में कोई बदलाव कराने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने आधार से जुड़ी कई सेवाओं की फीस में ₹25 तक की बढ़ोतरी कर दी है। बढ़ी हुई ये नई दरें 1 अक्टूबर से लागू कर दी गई हैं, जो अगले पांच साल यानी 30 सितंबर 2028 तक प्रभावी रहेंगी। इसके बाद फिर से फीस की समीक्षा की जाएगी।

सर्विस पुरानी फीस-नई फीस में बढ़ोतरी

बायोमेट्रिक अपडेट (जरूरी नहीं) ₹100 ₹125  
जनसांख्यिकीय अपडेट (नाम, पता बदलना) ₹50 ₹75  
डॉक्यूमेंट अपडेट (पता/पहचान) केंद्र पर    ₹50    ₹75 
डॉक्यूमेंट अपडेट (पता/पहचान) ऑनलाइन ₹50 ₹75  
आधार सर्च और कलर प्रिंट (A4 शीट) ₹30 ₹40 ₹ 

खुद भी कर सकते हैं अपना आधार अपडेट 
आधार अपडेट करने के लिए यूजर्स UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट myAadhaar पर जाकर खुद ही अपनी डिटेल्स अपडेट कर सकते हैं। इसमें डेमोग्राफिक डेटा ही ऑनलाइन अपडेट किया जा सकता है। UIDAI के पोर्टल पर आप ऑनलाइन अपनी बायोमेट्रिक जानकारी यानी फिंगर प्रिंट या आइरिस स्कैन को अपडेट नहीं कर सकते। इसके लिए आपको नजदीकी आधार नामांकन केंद्र या आधार सेवा केंद्र जाना होगा।
 


1190

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 168142