Tue, 20 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

*6 अक्टूबर को जालंधर में होगा एक राष्ट्र- एक चुनाव को लेकर स्टूडेंट लीडर सम्मेलन - सौरभ कपूर*

पंजाब से विद्यार्थी नेता व युवा भाग लेंगे। जानकारी देते हुए इस अभियान के संयोजक सौरभ कपूर और प्रदेश महामंत्री भाजयुमो आभास शाकर ने भी।

 

जालंधर आज तिथि 1 अक्टूबर (सोनू) :6 अक्टूबर को जालंधर के NIT इंस्टीट्यूट में एक राष्ट्र - एक चुनाव को लेकर विद्यार्थी नेता का सम्मेलन होगा, जिसमें पूरे पंजाब से विद्यार्थी नेता व युवा भाग लेंगे। जानकारी देते हुए इस अभियान के संयोजक सौरभ कपूर और प्रदेश महामंत्री भाजयुमो आभास शाकर ने कहा कि यह विषय देश के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव भाजपा ओम प्रकाश धनखड, विशेष अतिथि अभिषेक टंडन और डीएवी यूनिवर्सिटी के उपकुलपति मनोज कुमार जी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष भरत महाजन, सचिव आशु अंबा, जालंधर प्रभारी अंकित सैनी, कबीर सिंह, मौलिक गुप्ता मौजूद रहे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 233866

Share this Post