Sun, 01 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

कर्मचारी सामान उतरवा रहा था, ट्रक चलने पर कूदा; मौत पढ़ें पूरी खबर 

कर्मचारी सामान उतरवा रहा था, ट्रक चलने पर कूदा; मौत

पढ़ें पूरी खबर 

 

 

जालंधर (राजन) : चीमा चौक के पास ट्रक से कूदने पर सिर पर चोट लगने से एक युवक की मौत हो गई। युवक फूड डिलीवरी कंपनी में काम करता था। मृतक की पहचान अबादपुरा, जालंधर के रहने वाले जगवीर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी बलजिंदर सिंह ने बताया कि बीती रात कंपनी का सामान लेकर एक ट्रक स्टोर पर पहुंचा था। उस समय जगवीर ट्रक से सामान उतरवाने में व्यस्त था। कुछ देर बाद ट्रक चालक बिना पीछे देखे ट्रक लेकर चल पड़ा, जबकि जगवीर अभी ट्रक के भीतर ही था।

जब ट्रक रविंदर नगर के पास पहुंचा, तब जगवीर ने ट्रक से कूदने की कोशिश की। संतुलन बिगड़ने से वह गिर पड़ा और सिर में गंभीर चोट आई, जिसके बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई। शव को सिविल अस्पताल भिजवाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि स्वजनों के बयानों के आधार पर अंबाला के रहने वाले ट्रक चालक सुखविंदर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 261233

Share this Post