Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर अस्पताल के बाहर खड़ी दंपति की एक्टिवा चोरी, चोर सीसीटीवी में कैद, देखें video

जालंधर महानगर में वाहन चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला किशनपुरा रोड पर स्थित एमएम अस्पताल के बाहर से सामने आया है, जहाँ दवाई लेने आए एक दंपति की एक्टिवा चोरी हो गई।
 
दवाई लेने गए थे दंपति
बलजिंदर कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा योवेश अपनी पत्नी के साथ अपनी एक्टिवा (PB-08-BF-2258) पर एमएम अस्पताल में दवाई लेने गया था। जब दोनों दवाई लेकर कुछ देर बाद बाहर आए, तो देखा कि एक्टिवा पार्किंग की जगह से गायब थी।

योवेश ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। अस्पताल के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि एक अज्ञात युवक उनकी एक्टिवा चुराकर फरार हो गया।

पुलिस ने शुरू की जांच

मामले की शिकायत थाना-8 में दर्ज करवा दी गई है। मौके पर पहुँची पुलिस टीम ने आसपास के अन्य सीसीटीवी कैमरों की जाँच की। एसएचओ ने दंपति को आश्वासन दिया है कि जल्द ही मामले को ट्रेस कर चोर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और एक्टिवा बरामद की जाएगी।
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234190

Share this Post