Tue, 03 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

शिवसेना समाजवादी के सदस्यता अभियान में रिंकू ने विभिन्न वार्डों में नए प्रधान बनाए, युवाओं ने नशों से दूर रहने का लिया संकल्प



जालंधर आज तिथि 28 सितंबर (सोनू) शिवसेना समाजवादी के उत्तर भारत के सीनियर उप-प्रमुख राजेश रिंकू की अध्यक्षता मेें बस्ती बावा खेल में पार्टी की सदस्यता संबंधी विशेष अभियान चलाया गया। रिंकू ने बड़ी तादाद में  युवाओं को पार्टी में शामिल करवाते हुए उन्हें अहम जिम्मेदारियां सौंपी।
पार्टी के सीनियर नेता राजेश रिंकू द्वारा आयोजित किए गए जागरूकता कैंप में युवाओं ने नशों से दूर रहने का संकल्प लिया। वहीं, युवाओं को नशों के प्रति जागरूकता फैलाने को कहा गया ताकि पंजाब को नशा मुक्त बनाने में योगदान डाला जा सके।
अपने साथियों के साथ पार्टी में शामिल होने वाले परमजीत सिंह को वार्ड नंबर 61 का प्रधान नियुक्त किया गया और उन्हें अपने वार्ड में टीम बनाने के अधिकार दिए गए। वहीं, इस मौके विभिन्न वार्डों में सचिव, उप-प्रधान भी प्रधान नियुक्त किए गए है। नवनियुक्त प्रधान परमजीत सिंह ने कहा कि पार्टी द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई उसे दिल से निभाएंगे। इसी क्रम में वार्ड 61 के अधिक से अधिक युवाओं को शिवसेना के साथ जोड़ा जाएगा।
नशों के खिलाफ सम्बोधित करते हुए रिंकू ने कहा कि पांच दरियाओं की धरती पंजाब में अब नशों का 6वां दरिया बह रहा है जोकि पीढ़ी को खोखला करता जा रहा है। नशों के खिलाफ हम सभी को एकजूट होकर आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि युवा नशों की गिरफ्त में आकर अपनी जवानी को बर्बाद कर रहे है।
इस मौके सौरव कुमार, साबी कुमार, प्रेम बिट्टू, प्रिंस नरवाल, शाम सुंदर, राज कुमार, विकास कुमार, अजय कुमार, अजीत सिंह, साजन, कर्ण कुमार, बोबी, सागर, साहिब, विजय कुमार, रवि कुमार, सूरज, गौरव, रोहण आदि उपस्थित रहे।
----
नव नियुक्त पदाधिकारियों के साथ राजेश रिंकू व अन्य शिवसैनिक।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 265431

Share this Post