Sun, 01 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

मशहूर पंजाबी सिंगर का हिमाचल में एक्सीडेंट, सिर में लगी गहरी चोट, अस्पताल में हालत नाजुक

मशहूर पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का हिमाचल में एक्सीडेंट हो गया है। इस एक्सीडेंट में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं और उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनका ईलाज चल रहा है और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

बाइक पर बद्दी से शिमला जा रहे थे
जानकारी के मुताबिक सिंगर राजवीर अपनी बाइक से हिमाचल के बद्दी से शिमला बाइक पर जा रहे थे। बाइक की रफ्तार ज्यादा होने के कारण उनकी बाइक का एक्सीडेंट हुआ है। हादसा सुबह-सुबह साढ़े 7 बजे हुआ है। 

सिर पर लगी गहरी चोट
हादसे के बाद राजवीर को गंभीर हालत में मोहाली के फोर्टिस में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा कि राजवीर के सिर में गहरी चोट आई है, जिस कारण उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। वहीं पंजाबी सिंगर कुलिवंदर बिल्ला और कंवर ग्रेवाल फोर्टिस अस्पताल पहुंचे हैं

राजवीर जवंदा ने गाए हैं मशहूर गाने
राजवीर जवंदा ने कई मशहूर गाने गाए हैं। राजवीर को उनके कंगनी गाने के कारण काफी ज्यादा प्रसिद्धी मिली। इसके बाद उन्होंने सरदार, कमला, मेरा दिल, पुत्त जट्टां दा और पटियाला वाला जैसे मशहूर गाने गए। 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 260172

Share this Post