Sat, 31 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

BIG BREAKING : सुखबीर बादल के काफिले का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान!

शिरमोणि अकाली दल के सुखबीर सिंह बादल के काफिले का एक्सीडेंट हो गया। एयर बैग खुलने के कारण बड़ा हादसा होने से टल गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को जानी नुकसान नहीं पहुंचा है। पर गाड़ियों का काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा है।

बस ने फॉर्च्यूनर को मारी टक्कर
शुरूआती जानकारी के मुताबिक सुखबीर बादल का काफिला बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने जा रहा था। इसी दौरान अजनाला के पास एक बस ने सुखबीर बादल के काफिले में शामिल 2 फॉर्च्यूनर गाड़ियों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद तुरंत की ही गाड़ियों के एयरबैग खुल गए।

फॉर्च्यूनर गाड़ी में बैठे थे डीएसपी
बस ने जिस फॉर्च्यूनर गाड़ी को टक्कर मारी थी, उसमें डीएसपी बैठे थे। हालांकि उन्हें कोई ज्यादा चोट नहीं आई है। पर इस एक्सीडेंट के बाद सुखबीर बादल के काफिले में जो गाड़ियां थीं उन्हें वहीं पर रोक दिया गया। वहीं जब यह हादसा हुआ तब सुखबीर बादल की गाड़ी काफिले से आगे निकल चुकी थी

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 258467

Share this Post