Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों को लेकर सुनाया बड़ा फैसला,

देश में दिवाली की रौनक से पहले सुप्रीम कोर्ट ने पटाखा उद्योग को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने पर्यावरण के लिहाज से सुरक्षित माने जाने वाले ग्रीन पटाखों के निर्माण की सशर्त इजाज़त दे दी है। यह फैसला दिल्ली-NCR में पूरी तरह लागू पटाखा बैन के बीच उद्योग के लिए अहम माना जा रहा है।

बिक्री और इस्तेमाल पर संशय

हालांकि, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि इन ग्रीन पटाखों को बेचा और इस्तेमाल किया जा सकेगा या नहीं। सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में इस पहलू पर कोई टिप्पणी नहीं की है। इस मुद्दे पर अगली सुनवाई 8 अक्टूबर को होगी, जिसमें बिक्री और इस्तेमाल को लेकर तस्वीर साफ हो सकती है।

स्वास्थ्य और पर्यावरण प्राथमिकता
कोर्ट ने साफ किया है कि सार्वजनिक स्वास्थ्य और वायु गुणवत्ता सर्वोपरि है। इसलिए निर्माण की मंजूरी भी सख्त नियमों और शर्तों के तहत ही दी गई है।
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234190

Share this Post