Sat, 31 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब में 5 दिसंबर को होंगे चुनाव, नोटिफिकेशन हो गया जारी

पंजाब में पंचायत समिति और जिला परिषद चुनाव अब 5 दिसंबर तक कराए जाएंगे। पहले यह चुनाव 5 अक्टूबर तक होने थे, लेकिन राज्य में आई बाढ़ और कानूनी प्रक्रियाओं के चलते इनमें देरी हो गई। ग्रामीण विकास विभाग के प्रबंधकीय सचिव ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया है।

पिछली बार ये चुनाव 2018 में हुए थे
राज्य में 23 जिला परिषद और 154 ब्लॉक समितियों के चुनाव लंबे समय से लंबित हैं। पिछली बार ये चुनाव 2018 में हुए थे। सरकार ने पहले ही जोन बनाने और चुनावी हलकों के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी कर ली थी। 

अगस्त 2023 में जारी नोटिफिकेशन के तहत पंचायत चुनाव 31 दिसंबर तक और समिति व जिला परिषद चुनाव 25 नवंबर तक करवाने का ऐलान हुआ था, लेकिन हाईकोर्ट में मामला जाने के बाद इसे रद्द कर दिया गया।अब सरकार ने नई तिथि तय कर दी है। नोटिफिकेशन की कॉपी चुनाव संबंधी अगली सुनवाई में अदालत में पेश की जाएगी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 258383

Share this Post