Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

निक्का जैलदार 4 में सोनम बाजवा के सीन को लेकर बवाल, फिल्म बैन करने की मांग

एमी विर्क और सोनम बाजवा की नई फिल्म निक्का जैलदार 4 विवादों में घिर गई है। फिल्म के ट्रेलर रिलीज होने के बाद सोनम बाजवा के एक सीन को लेकर बवाल मच गया है। जिस कारण अब फिल्म को बैन करने की भी मांग उठने लगी है। वहीं पंजाब कलाकार मंच ने भी सीन पर आपत्ति जताई है।

शराब और सिगरेट पीती दिखी
निक्का जैलदार 4 के ट्रेलर के एक सीन में सोनम बाजवा के हाथ में सिगरेट पकड़ी हुई हैं। वहीं एक और सीन में वह शराब पीती हुई दिखाई दे री हैं। जिस पर पंजाब कलाकार मंच ने आपत्ति जताते हुए केंद्र सरकार और सेंसर बोर्ड को पत्र लिखा है। पत्र में इस फिल्म को बैन करने के लिए कहा गया है।

SGPC ने भी किया विरोध
वहीं इस शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने भी इसका विरोध किया है। SGPC के सदस्य गुरचरण सिंह ग्रेवाल का कहना है कि मैंने ट्रेलर नहीं देखा है, लेकिन हम धूम्रपान सेहत के लिए हानिकारक है इसके पोस्टर लगाते हैं। हमें इन चीजों का बढ़ावा नहीं देना चाहिए। फिल्मों में इस तरह शराब पीना और धूम्रपान करते दिखाना गलत है। अगर वह सिख वेशभूषा में इस तरह का काम कर रही है तो यह बहुत गलत है।
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218598

Share this Post