Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

जालंधर रोड पर धुंआं ही धुआं, गद्दा फैक्ट्री में लगी भीषण आग

जालंधर रोड पर स्थित एक गद्दे की फैक्ट्री में आज सुबह भीषण आग लग गई, जिसके कारण चारों ओर घना काला धुआं फैल गया। आग इतनी भयंकर है कि इसका धुआं 25 किलोमीटर दूर से भी साफ दिखाई दे रहा है।

फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर

सुबह 8:15 बजे के करीब लगी इस आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां और 10 कर्मचारियों की एक टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, दो घंटे से ज्यादा की मशक्कत के बाद भी आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है।

पुलिस भी पहुंची, शॉर्ट सर्किट का अनुमान

डीएसपी दीपकरण के नेतृत्व में पुलिस बल भी घटनास्थल पर मौजूद है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन शुरुआती अनुमान है कि यह शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी होगी। बचाव दल लगातार आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218622

Share this Post