Sat, 31 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

Betting App Case पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह से ED की पूछताछ जारी पढ़ें पूरी खबर

Betting App Case

पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह से ED की पूछताछ जारी

 पढ़ें पूरी खबर 

 
पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह बेटिंग ऐप केस में ईडी ऑफिस पहुंचे। जहां उनसे सट्टेबाजी ऐप से जुड़े मामले में पूछताछ की जा रही है। सुबह से चल रही ईडी की पूछताछ अभी भी जारी है। युवराज सिंह से ऐप और मनी लॉड्रिंग के मामले में सवाल-जवाब किए जा रहे हैं।

इससे पहले क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा से भी ईडी की टीम 8 घंटे पूछताछ कर चुकी है। ईडी की टीम ने इसी मामले को लेकर उथप्पा से सोमवार को बुलाया था। उथप्पा 11 बजे ईडी के हेडक्वार्टर पहुंचे थे और 8 घंटे की पूछताछ के बाद वहां से निकले थे। 

इस मामले में पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना, शिखर धवन से पूछताछ कर चुकी है। वहीं अभिनेत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की पूर्व सांसद मिमि चक्रवर्ती और बंगाली अभिनेता अंकुश हाजरा से पूछताछ हो चुकी है। जिसके बाद ईडी ने इसी मामले में पूछताछ के लिए पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह और अभिनेता सोनू सूद को तलब किया था।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 258342

Share this Post