Sat, 20 Jun 2026

जालंधर में 5 ट्रैवल एजेंसियों के लाइसेंस रद्द, नियमों का पालन न करने पर कार्रवाई

जालंधर में एडिशनल जिला मैजिस्ट्रेट-कम-एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ने जिले की पांच ट्रैवल एजेंसियों के लाइसेंस रद्द कर दिए हैं। यह कदम उन एजेंसियों के खिलाफ मिली शिकायतों और नियमों का पालन न करने के कारण उठाया गया है।

जिन ट्रैवल एजेंसियों पर कार्रवाई हुई:

  1. मेसर्स बैंस ट्रैवल्स – आर्य नगर, करतारपुर; मालिक: कुलविंदर बैंस

  2. एमर्स एंटरप्राइजेज – सोढल रोड; मालिक: हरप्रीत सिंह फ्लोरा

  3. मेसर्स ग्रेस इंटरनेशनल – मॉडल टाउन; मालिक: साहिल जुनेजा

  4. मेसर्स मेवेनटॉर – कपूरथला रोड; मालिक: सुनील मित्र कोहली

  5. मेसर्स के.एन. सहगल एंड कंपनी – जी.टी. रोड; मालिक: कैलाश नाथ सहगल

आगे क्या होगा?

जारी आदेश के अनुसार, इन एजेंसियों का लाइसेंस रद्द होने के बाद भी उनके मालिक जिम्मेदार रहेंगे। अगर इन एजेंसियों ने किसी ग्राहक के साथ धोखाधड़ी की है या कोई नुकसान पहुंचाया है, तो उन्हें उसका मुआवजा देना होगा।


1260

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 168129